आज का सुविचार, व्रत, राशिफल

- आज का सुविचार -

  • अगर आप खुले आसमान में उड़ना चाहते हो, तो.. पहले उन "चीजों" को हटाओ जो बोझ बनकर आपको रोक रही हैं.!
  • कपड़े से छाना हुआ पानी, स्वास्थ्य ठीक रखता है, और विवेक से छानी हुई वाणी, संबंध को ठीक रखती है..
  • भले ही, 'शब्द' को… कोई 'स्पर्श' नहीं कर सकता, पर 'शब्द'... सभी को 'स्पर्श' कर जाते है..!
  • जिस "व्यक्ति" लिए आप सिर्फ एक विकल्प मात्र हो.. उस "व्यक्ति" को अपने "जीवन" में सर्वोच्च प्राथमिकता देना व्यर्थ है.! 
  • वहाँ *तूफ़ान* भी हार जाते हैं, जहाँ कश्तियाँ ज़िद पे होती हैं
  • हम जानते हैं कि हम कहां बेहतर हैं उसी दिशा में कार्य कीजिए.. अन्यथा, एक दिन हम खरगोश की भाँति दौड़कर भी हार जाएंगे.! 
  • अगर "परमात्मा" आपको "कष्ट" के पास ले आये हैं.. तो "अवश्य" ही वो आपको "कष्ट" के "पार" भी ले जाएंगे!
  • केवल "प्रकाश" का आभाव ही अंधकार नही है.. प्रकाश" की अति भी मनुष्य की आंखों के लिए अंधकार है..!
  • जब हम अपनी "चिंता" को आस्था में परिवर्तित कर देते हैं.. तब ईश्वर हमारे संघर्ष को आशीर्वाद में परिवर्तित कर देते हैं.!
  • इस पल से बेहतर कोई "पल" नहीं आएगा.. आज में "जीना" सीख लीजिए, क्योंकि कल नहीं आएगा..!
  • अपने "साहस" को हमेशा सूरज की तरह उज्जवल रखिए.. चार दिन बाज़ के ना उड़ने से आस-मान कबूतरो का नहीं हो जाता है..! 
  • जो व्यक्ति "कर्म" करने के बाद फल की भी इच्छा नहीं रखता.. उसकी मदद के लिए तो खुद भगवान को रास्ता बनाना पड़ता है.!
  • समय मनुष्य के बनाये "मार्ग" पर नहीं चलता.. मनुष्य को समय के दिखाए गये मार्ग पर चलना पड़ता है, इसी को नियति कहते हैं.!
  • जीतूँगा मैं... यह ख़ुद से वादा करो, जितना सोचते हो, कोशिश उससे ज्यादा करो, तक़दीर भी रूठे पर हिम्मत न टूटे, मजबूत इतना अपना इरादा करो….!!
  • दूसरे लोगों में "दोष" तलाशने का कोई फायदा नहीं है.. दूसरों पर "पी.एच.डी" करने से कहीं बेहतर है कि हम खुद ग्रैजुएट हो जाएं..!
  • कमजोर "लोग" होते हैं वो जो शिकवा किया करते हैं.. उगने वाले तो "पत्थर" का सीना चीर कर भी उगा करते हैं!
  • ये माना कि ऊपर चढ़ना बहुत कठिन होता है.. लेकिन यकीन मानो ऊपर से नजारा भी बिलकुल अलग ही होता है.!
  • हमारी भाषा किसी ओर का मूल्यांकन बाद में करती है.. परन्तु हमारे "स्तर" और पारिवारिक संस्कार का परिचय पहले देती है! 
  • जो लोग हमेशा अपनी प्रशंसा के लिए आतुर होते हैं.. वो यह साबित करते हैं कि उनमें कोई योग्यता नहीं है.! 
  • ईश्वर हमें "ऊपर" से देख रहे हैं, ऐसा हम सोचते हैं.. परन्तु "ईश्वर" हमें अंदर से देख रहे हैं, यही सत्य है! 
  • जब आपके मन के अंदर अच्छे और बुरे विचारों में जंग हो.. तब "जीत" किसकी होगी, यह आपके संस्कारों पर निर्भर करता है..!
  • जिसने पहला "कदम" उठा लिया है वह अंतिम भी उठा लेगा.. कठिनाई पहले कदम में ही है, अंतिम में कोई कठिनाई नहीं है! 
  • किस्मत "मेहनत" से बदलती है, बैठ कर सोचते रहने से नहीं.. इसलिए कामयाबी का इंतजार करने से बेहतर है.. उसके लिए कोशिश की जाए.! 
  • इंसान का "मन" भी पैराशूट के समान ही होता है.. जब तक खुला ना हो..तब तक काम नहीं करता है..! 
  • आप बहुत कुछ ना सही लेकिन कुछ तो अवश्य हैं.. क्योंकि.. ईश्वर "कुछ नहीं" बनाने के लिए समय नहीं लगाते हैं.!
  • सबको उसी तराज़ू में तोलिए जिसमें खुद को तोलते हैं.. फिर देखिए.. लोग उतने भी बुरे नहीं हैं जितना हम समझते हैं..!
  • ख्वाहिशों से नहीं गिरते हैं फूल झोली में कर्म की शाख को हिलाना होगा, कुछ नहीं होगा कोसने से अँधेरे को अपने हिस्से का दीया खुद ही जलाना होगा..।
  • कुछ दरवाजे हमारे लिए कभी बंद नही हुआ करते हैं.. बस वो हम ही हैं जो उन्हें खटखटाना छोड़ देते हैं.!
  • कछुए और खरगोश में कछुए की जीत केवल अभ्यास का प्रतीक ही नहीं.. बल्कि अपनी क्षमताओं की समुचित पहचान कर निरंतर आगे बढ़ना भी है.! 
  • अगर कोई "तकलीफ" में है और इससे आपको कोई तकलीफ नहीं होती, तो.. इसका सीधा सा मतलब है कि आपने अपनी "मानवता" खो दी है..!
  • परमात्मा ने हमें जो कुछ दिया है अगर वो सराहा ना जाए.. तो हमारे जीवन में प्रसन्नता की मात्रा सदैव कम ही बनी रहती है..!

अगस्त 2023 मासिक राशिफल

2023 वार्षिक राशिफल



जन्म कुंडली PDF में रुपये 70 एवं 399 में


TistaBene Printed Shirts Collection