हिन्दी पंचांग कैलेंडर
चुकंदर के पत्ते खाने से होते हैं ये 5 बड़े फायदे

चुकंदर आयरन का सबसे अच्‍छा स्रोत है, जो शरीर के लिए एक महत्‍वपूर्ण तत्‍व है। साथ ही यह इंफेक्‍शन से लड़ने के दौरान शरीर में सफेद ब्‍लड कोशिकाओं के बनने में भी मदद करता है। इसके अलावा चुकंदर में फाइबर भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो यह बेहतर पाचन क्रिया में भी मददगार होता है। लेकिन आप जानते है, चुंकदर की तरह इसके पत्‍ते भी बहुत फायदेमंद होते है। रोजाना एक कप इसके पत्तों का जूस पीने से आपको कोई भी बीमारी नहीं होगी। चुकंदर के पत्तों में भी भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे विभिन्न पोषक तत्व होते हैं। चुकंदर की तरह इसके पत्तों के सेवन से भी शरीर में कभी भी खून की कमी नहीं होती। यह सेहत के साथ-साथ सौंदर्य के लिए भी फायदेमंद है। आइए हम आपको बताते हैं कि आपको अपनी डायट में चुकंदर के पत्ते क्यों शामिल करने चाहिए।


इम्यूनिटी में मजबूती
मजबूत इम्‍यूनिटी बीमारियों से लड़ने में मदद करती है। अगर आप अपनी इम्‍यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपने आहार में चुकंदर के पत्‍तों को शामिल करें। चुकंदर के पत्तों में मौजूद 'विटामिन ए' इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा ये ह्वाइट ब्लड सेल के उत्पादन में सुधार करता है।

कैल्शियम और आयरन की कमी से बचायें
100 ग्राम चुकंदर के पत्तों में 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसलिए कैल्शियम की कमी से बचने और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चुकंदर के पत्‍तों को अपने आहार में जरूर शामिल करें। रोजाना एक कप इसके पत्तों का रस पीने से आपके शरीर की विटामिन सी को बढाता है। इसके अलावा यह आयरन की कमी को भी पूरा करता है। गर्भवती महिलाओं और एथलीट्स को आयरन से भरपूर चुकंदर के पत्ते जरूर खाने चाहिए। इससे उन्हें पर्याप्त आयरन मिलता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम रहता है।

त्वचा के लिए बेहतर
चुकंदर आपकी सेहत ही नहीं बल्कि सौंदर्य को बढ़ाने में भी मददगार होता है। केवल एक कप चुकंदर के पत्तों की सब्जी खाने से आपकी रोजाना की विटामिन सी की 30 प्रतिशत कमी पूरी होती है। साथ ही ये कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है। जिससे आपकी त्वचा स्वच्छ, स्वस्थ और चमकदार बनाती है।

खून के थक्के में सहायक
'विटामिन के' से भरपूर चुकंदर के पत्ते खून के थक्के में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 'विटामिन के' की कमी से बचने के लिए इसे जरूर खाएं। 1 कप पत्तों में 152 माइक्रोग्राम 'विटामिन के' होता है।

बालों के लिए लाभकारी
चुकंदर के पत्‍ते बालों की सेहत का भी ख्‍याल रखते हैं। हिना और चुकंदर की पत्तियों का मिश्रित पेस्ट बनाकर लगाना बालों की झड़ने की समस्‍या का अच्छा इलाज है। इसके अलावा चुकंदर के पत्ते और हल्दी पावडर मिलाकर स्‍कैल्‍प पर लगाना भी अच्छा उपाय है। इस पेस्ट को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।