हिन्दी पंचांग कैलेंडर
चावल का पानी पीने के ये फायदे आपको हैरत में डाल देंगे

चावल का पानी पीने के फायदे:


  • चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा होती है. ये शरीर को दिनभर के कामों को करने के लिए ऊर्जावान बनाए रखता है.
  • चावल में ओरिजेनॉल नामक तत्व पाया जाता है. ये तत्व त्वचा को यूवी किरणों से सुरक्ष‍ित रखने में मददगार होता है. सूरज की गर्मी से बचाव के लिए भी चावल का पानी पी सकते हैं.
  • अगर आपको दस्त हो रही हैं तो भी चावल का पानी पीना फायदेमंद रहेगा.
  • गर्मियों में पसीने के माध्यम से हमारे शरीर का बहुत सा तरल बाहर निकल जाता है. गर्मियों में चावल का पानी पीने से डीहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है.
  • चावल का पानी डायरिया की रोकथाम में भी फायदेमंद होता है. भारत के कई इलाकों में बच्चों को चावल का पानी दिया जाता है.
  • चावल के पानी में हीलिंग का गुण होता है. कई छोटे-बड़े संक्रमण में भी इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है.