| चांदनी के हैं बहुत अनोखे फायदे |
|
चांदनी (रात की रानी) के फायदे और उपयोगः चांदनी के औषधीय प्रयोग, प्रयोग की मात्रा एवं विधियां ये हैंः-ः
सिर के दर्द में चांदनी के फूल के फायदे चांदनी के पौधों से निकलने वाले दूध को तेल में मिलाएं। इसे मस्तक पर लगाने से सिर दर्द और आंखों के दर्द ठीक होते हैं। आंखों की बीमारी में जूही के फूल के फायदे चाँदनी के फूल तथा कलिकाओं को पीसकर आंखों के बाहर चारों ओर लगाएं। इससे आंखों में होने वाला दर्द, आंखों की सूजन और आंखों के लाल होने की परेशानी में लाभ होता है। चांदनी की जड़ के पेस्ट में निम्बू का रस मिलाएं। इसे आंखों के बाहर चारों तरफ लगाने से आँखों की बीमारियों में लाभ होता है। चांदनी के पत्तों से दूध निकाल लेंं। इसे आंखों के बाहर चारों तरफ लगाने से आंखों के रोगों में लाभ होता है। चांदनी की जड़ को नीम के रस में उबालकर आंखों में काजल की तरह लगाएं। इससे आंखों का दर्द ठीक होता है। दांतों के दर्द में रात की रानी के फूल के फायदे चांदनी की जड़ को चबाने से दांतों के दर्द ठीक होते हैं। चाँदनी की जड़ के चूर्ण को मंजन की तरह दांतों पर मलें। इससे दांतों में लगने वाले कीड़े लगने की समस्या और कीड़ों के कारण होने वाला दर्द ठीक होता है। इससे मसूड़ों में पीव निकलना बंद हो जाता है। पेट में कीड़े होने पर चमेली के फूल के फायदे चांदनी की जड़ की छाल को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे 1-2 ग्राम की मात्रा में सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। उच्चरक्तचाप (हाई ब्लडप्रेशर) में चांदनी के फूल के फायदे चांदनी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने से उच्चरक्तचाप में लाभ होता है। बेहतर परिणाम के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें। दस्त में जूही के फूल के फायदे आप जूही के सेवन से दस्त को रोक सकते हैं। 5 मिली जूही के पत्ते के रस को पीने से दस्त बन्द हो जाते हैं। स्किन के समस्याओं में रात की रानी का इस्तेमाल फायदेमंद स्किन की समस्याओं में रात रानी के फूल का प्रयोग आपको फायदा दे सकता है, क्योंकि रात रानी के फूल में रोपण यानि हीलिंग का गुण पाया जाता है जिससे इसको बाहरी तौर पर त्वचा पर लगाने से स्किन की समस्या में आराम मिलता है। अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द से दिलाये राहत चादंनी अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में भी चांदनी के फूलो का उपयोग फायदेमंद होता है। चांदनी के फूल दर्दनिवारक की तरह काम करते है। हृदय रोग में फायदेमंद चांदनी चांदनी का प्रयोग आपके हृदय संबंधी रोग के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि चांदनी में एंटी ऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है जो कि ह्रदय के लिए हानिकारक तत्वों को शरीर में इकठ्ठा नहीं होने देता है। स्नायु रोग के इलाज में लाभकारी चांदनी स्नायु रोग में चांदनी का प्रयोग फ़ायदेमंद होता है, क्योंकि चांदनी स्नायुतंत्र को मजबूती प्रदान करता है जिससे स्नायु रोग के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। घाव सुखाने में रात की रानी के फूल के फायदे चांदनी के पौधों से प्राप्त दूध (लेटेक्स) तथा पत्तों को पीस लें। इसे घाव पर लेप करें। इससे घाव सुख जाता है।है। त्वचा रोग में चमेली के फूल के फायदे चांदनी के फूल के रस को त्वचा पर लगाएं। इससे जलन, दर्द, सूजन और दाद में लाभ होता है। चांदनी (चमेली) के उपयोगी भाग :
|